अगर आपका फोन पुराना हो गया है तो आप उसे फेंकने या बेचने की जगह कुछ इस तरह दोबारा इस्तेमाल कर सकती हैं।
एक स्मार्टफोन कंप्यूटर की भांति ही है। हालांकि यह स्मार्टफोन कंप्यूटर की तुलना में साइज में काफी छोटा होता है, लेकिन इसमें आपको वह सभी फीचर्स मिलते हैं, जिनकी मदद से आप अपने कई कामों को आसानी से कर सकती हैं। इतना ही नहीं, अपनी सुविधा व जरूरत के अनुसार, आप इसमें कई अन्य एप्स इंस्टॉल भी कर सकती हैं। ऐसे में अगर स्मार्टफोन को आपका लाइफ सेवर कहा जाए तो गलत नहीं होगा।
लेकिन जब मार्केट में आपके स्मार्टफोन का नया व अपडेट वर्जन आता है तो यकीनन आपका मन उसे खरीदने का करता है। बेहतर फीचर्स यकीनन हर किसी का मन मोह लेते हैं। हो सकता है कि आप नया फोन खरीद भी लें, लेकिन उस समय वह फोन पुराना व बेकार लगने लगता है। इस स्थिति में हम उस फोन को बेचना चाहते हैं। हालांकि सेकंड हेंड फोन को बेचने पर आपको उसका अच्छा दाम नहीं मिल पाता। तो क्यों ना आप पुराने फोन को बेचने के स्थान पर उसकी मदद से अपने अन्य कई कामों में लें। तो चलिए आज हम आपको बता रहे हैं कि आप पुराने फोन की मदद से अपने किस-किस काम को आसान बना सकती हैं
अक्सर बच्चों को अपना स्कूल होमवर्क करने के लिए कंप्यूटर की जरूरत पड़ती है। इतना ही नहीं, आजकल कई एप्स व वीडियोज के जरिए बच्चों को काफी कुछ आसानी से सिखाया जा सकता है। ऐसे में आप अपने पुराने फोन से वाई-फाई कनेक्ट करके बच्चों के लिए कुछ यूजफुल एप्स डाउनलोड करके उन्हें दे सकती हैं। हालांकि बच्चों को फोन देते समय उनकी टाइमिंग व एक्टिविटी पर नजर रखें। इसके लिए आप हर दिन उनसे यह जानने का प्रयास करें कि आज उन्होंने क्या सीखा।
अगर आपका फोन टूट गया है और अब उसे इस्तेमाल कर पाना संभव नहीं है तो ऐसे में आप उसे अपना छोटा सा पिग्गी बैंक बना सकती हैं। इसके लिए आप अपने फोन को खोलकर उसका मदरबोर्ड और डिस्प्ले निकाल दें। इसके बाद आप टच को दोबारा फोन में लगा दें। आपका पिग्गी बैंक तैयार है। अब आप इसमें अपनी छोटी-छोटी सेविंग आसानी से रख सकती हैं।
आपको शायद पता ना हो, लेकिन पुराना फोन आपके घर की सिक्योरिटी में भी मदद कर सकता है। उनके वाई.फाई और हाई.रेज, बिल्ट-इन कैमरों के साथ एक पुराना स्मार्टफोन या टैबलेट हर समय आपके घर पर नजर रख सकता है। इसके लिए आप स्काइप ऐप डाउनलोड करें और इसे स्वचालित रूप से इनकमिंग वीडियो कॉल स्वीकार करने के लिए सेट करें। इस तरह, आप बाहर निकलते समय भी अपने घर पर आसानी से नजर रख सकती हैं।

बच्चों के आएगा काम

बनाएं पिग्गी बैंक

अगर आपका फोन टूट गया है और अब उसे इस्तेमाल कर पाना संभव नहीं है तो ऐसे में आप उसे अपना छोटा सा पिग्गी बैंक बना सकती हैं। इसके लिए आप अपने फोन को खोलकर उसका मदरबोर्ड और डिस्प्ले निकाल दें। इसके बाद आप टच को दोबारा फोन में लगा दें। आपका पिग्गी बैंक तैयार है। अब आप इसमें अपनी छोटी-छोटी सेविंग आसानी से रख सकती हैं।
घर की सिक्योरिटी

आपको शायद पता ना हो, लेकिन पुराना फोन आपके घर की सिक्योरिटी में भी मदद कर सकता है। उनके वाई.फाई और हाई.रेज, बिल्ट-इन कैमरों के साथ एक पुराना स्मार्टफोन या टैबलेट हर समय आपके घर पर नजर रख सकता है। इसके लिए आप स्काइप ऐप डाउनलोड करें और इसे स्वचालित रूप से इनकमिंग वीडियो कॉल स्वीकार करने के लिए सेट करें। इस तरह, आप बाहर निकलते समय भी अपने घर पर आसानी से नजर रख सकती हैं।
Comments
Post a Comment