रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन अपने ग्राहकों के लिए एक साल की वैलिडिटी वाले कई प्लान्स ऑफर कर रही हैं। इन प्लान्स का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यूजर को बार-बार रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ती है। वहीं हर महीने के रिचार्ज से यह काफी सस्ता भी पड़ता है। आज हम आपको तीनों कम्पनिंयों के उन प्लान्स के बारे में बताएंगे जोकि 1 साल की अवधि के लिए सबसे सस्ते पड़ते हैं।
1498 रुपये वाला एयरटैल का प्लान
365 दिनों की वैलिडिटी वाला एयरटैल का 1498 रुपये वाला प्लान सबसे सस्ता है। इसमें यूजर को 24 जीबी डाटा मिलता है। यानी आसान शब्दों में इसे 2 जीबी/महीना कहा जा सकता है। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा और 3600 SMS मिलते हैं।
1499 रुपये वाला वोडाफोन का प्लान
वोडाफोन और एयरटेल के प्लान्स ज्यादा तर एक जैसे ही हैं। 365 दिनों की वैलिडिटी वाले वोडाफोन के इस प्लान में भी यूजर को 24 जीबी डाटा मिलता है। इसमें सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 3600 SMS मिलते है। इसके अलावा यूजर्स को वोडाफोन प्ले और Zee5 एप्प की सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त में मिलेगी।
1299 रुपये वाला जियो का प्लान
जियो का यह प्लान 11 महीने की वैलिडिटी के साथ आता है। 336 दिनों की वैलिडिटी वाले इस प्लान में यूजर्स को जियो-से-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिल जाती है, वहीं अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 12000 नॉन- जियो मिनट्स मिलते हैं।

Comments
Post a Comment