आपको बता दें कि Nokia 5.3 कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा ई-कॉमर्स साइट Amazon India पर सेल के लिए उपलब्ध है। इसके 4GB रैम+ 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 13,999 रुपए और 6GB रैम+ 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 15,499 रुपए रखी गई है। यह स्मार्टफोन चारकोल, सियान और सैंड तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
स्मार्टफोन: Nokia C3 की प्री-बुकिंग भारत में शुरू, जानें कीमत और फीचर्स
Nokia 5.3 Specification
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, दूसरा 8 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर, तीसरा और चौथा 5 मेगापिक्सल के दोअन्य सेंसर शामिल हैं। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
इसकी इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाई जा सकती है। एंड्राइड 10 पर आधारित इस स्मार्टफोन में बेहतर परफोर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट प्रोसेसर दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि AI-assisted Adaptive बैटरी दी गई है।

Comments
Post a Comment